फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-.26 के तहत मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान किसान कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
BOL PANIPAT , 7 अगस्त। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025.26 के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन के प्रोत्साहन हेतु सीआरएम स्कीम के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत अनुदान राशि दी जायेगी। स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन) पर 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा0 आत्मा राम गोदारा ने बताया कि व्यक्तिगत लाभार्थी की श्रेणी में आवेदन करने के लिए किसान के नाम रजिस्टर्ड ट्रैक्टर की वैध आर.सी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एवं बैंक खाता की आवश्यकता होगी। किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत वर्तमान रबी 2025 और खरीफ सीजन 2024 होना अनिवार्य है। एक किसान 04 मशीनों के लिये आवेदन कर सकता है हालाँकि सबसीडी केवल एक मशीन पर ही दी जायेगी अनुसूचित जाति के किसान के लिए जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने पिछले 3 वर्षों में जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान लिया है वे इस स्कीम में उस यंत्र पर आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि यदि इस योजना के तहत लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थी का चयन ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जायेगा। इस स्कीम के तहत अनुदान देने के लिए सारी प्रक्रिया का संचालन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा जिसके चेयरमैन उपायुक्त, पानीपत हैं। अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा सहायक कृषि अभियन्ता, पानीपत के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Comments