Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


खेलों से निखरती है प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता: डॉ. सुभाष चंद्र जागलान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 22, 2026 Tags: , , , ,

देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य शुभारंभ

खेल मैदान में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, यतिन और तनीषा खरब ने दौड़ में मारी बाजी

एथलेटिक मीट में खिलाडिय़ों ने दिखाया जोश और जुनून, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किए स्थान

BOL PANIPAT , 22 अक्टूबर। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में 22 एवं 23 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय कन्या महाविद्यालय, मडलौडा एवं बसताड़ा के प्राचार्य डॉ. जरनैल सिंह उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. जरनैल सिंह ने अपने संबोधन में हरियाणा में खेलों के विशेष महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

एथलेटिक मीट के प्रथम दिन 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 700 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणाम

400 मीटर दौड़ में यतिन ने प्रथम, अतुल ने द्वितीय तथा शुभन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में यतिन प्रथम, अतुल द्वितीय तथा अतुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रिहान ने प्रथम, अतुल मलिक ने द्वितीय तथा रेहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में यतिन प्रथम, अजय द्वितीय तथा अनुपम तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अनुपम प्रथम, शुभन द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में शुभन प्रथम, यतिन द्वितीय और रामभूल तृतीय स्थान पर रहे।

छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणाम

छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में तनीषा खरब ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय तथा चांदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में तनीषा खरब प्रथम, चांदना द्वितीय तथा खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में तनीषा खरब ने प्रथम, चांदना ने द्वितीय तथा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम तथा चांदना ने द्वितीय तथा तनिषा खरब ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, चक्का फेंक में चांदना प्रथम, भावना द्वितीय तथा दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में चांदना प्रथम, रेनू द्वितीय और तनिषा खरब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल प्रभारी दलबीर देसवाल की विशेष भूमिका रही। उन्होंने प्रतियोगिताओं की व्यवस्था, खेल गतिविधियों के संचालन तथा संपूर्ण प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। मंच संचालन डॉ. दीप्ति गाबा ने किया। दो दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन 23 अक्टूबर को होगा। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना तथा उनकी खेल प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर डॉ. नरसिंह जांगड़ा, डॉ. नरेश ढांडा, सुनीता चांद, डॉ. सुमित्रा विज, सुधीर पुजारा, संदीप कुमार सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply