मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक
-जनता समाधान शिविर की शिकायतों के निस्तारण में पानीपत 96.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सबसे आगे: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
-कुल दर्ज 20951 शिकायतों में 17824 का हुआ निस्तारण
-338 पेंडिंग शिकायतों पर हो रहा तेजी से कार्य
BOL PANIPAT , 8 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शुक्रवार को जनता समाधान शिविर में जरूरतमंद लोगों द्वारा दर्ज कराई जा रही शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से यह जानने का भी प्रयास किया कि कितनी शिकायतों का समाधान हुआ है व कितनी शिकायतों को रद्द किया गया है उसका कारण क्या है। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को आश्वस्त किया कि पानीपत हरियाणा में शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश के सभी जिलों से आगे है। जिले में आम नागरिक द्वारा दी गई शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत 96.4 है जो प्रदेश में सबसे अधिक है।
उपायुक्त ने बताया कि जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है उनमें शिकायतकर्ता पात्र नहीं है। एंक्रोचमेंट के मामले में दर्ज की गई ज्यादातर शिकायतों में मामले न्यायालय में विचाराधीन है। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतों में क्राइटेरिया पात्र पूरा नहीं कर रहे। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक कुल 20951 शिकायत प्राप्त हुई है जिनमें से 17824 का निस्तारण हो चुका है। मजबूत कारणों के कारण 1633 शिकायतों को रद्द किया गया है व 504 वो शिकायतें हैं जो रिओपन हुई है। 338 शिकायते पेंडिंग है जिन पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिला अन्य जिलों से बहुत आगे है व अब तक 96.4 प्रतिशत शिकायतों का निदान किया गया है। उपायुक्त ने बाद में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो और गंभीरता से कार्य करें व जिन विभागों की शिकायतो का निस्तारण नहीं हुआ है उन पर तीव्रता से कार्य करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, एसडीएम मनदीप, अतिरिक्त निगम आयुक्त विवेक चौधरी, सीईओ डाक्टर किरण, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, डीएसओ धरेन्द्र हुड्डा, डीएफएससी नीतू, डीएचओ शार्दूल शंकर, पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ श्री भगवान, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, आरओ भूपेंद्र चहल आदि मौजूद रहे।

Comments