चेन स्नैचिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार. तीन वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT : 26 अगस्त 2025,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सोमवार देर शाम सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से चेन स्नैचिंग की 3 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान पूरेवाल कॉलोनी निवासी धीरज व मॉडल टाउन निवासी सागर मणि के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक एक्टिवा पर सवार संदिग्ध किस्म के दो युवक 13/17 में हेलीपेड के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपनी पहचान धीरज पुत्र कश्मीरी लाल निवासी पूरेवाल कॉलोन व सागर मणि पुत्र सोमनाथ निवासी मॉडल टाउन के रूप में बताई। सख्ती से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उक्त एक्टिवा पर सवार होकर 22 अगस्त को शांति नगर में एक महिला के गले से मंगल शुत्र स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना माडल टाउन में शांति नगर निवासी महिला उपासना पत्नी संजय भारद्वाज की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने थाना माडल टाउन व थाना चांदनी बाग क्षेत्र में और दो चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चेन स्नैचिंग की उक्त वारदातों बारे अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी को दोनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक कर चेन स्नैचिंग की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ वह दोनों शाम के समय एक्टिवा पर सवार होकर मॉडल टाउन व सेक्टर में इवनिंग वॉक पर निकली महिलाओं से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही स्नैच की चेन बरामद करने का प्रयास करेगी।
चेन स्नैचिंग की निम्न वारदातों का खुलासा
21 अप्रैल को सेक्टर 24 में सैर पर निकली महिला के गले से सोने की चेन स्नैच की। थाना चांदनी बाग में सेक्टर 24 निवासी रजनी गुप्ता पत्नी सुरेंद्र गुप्ता की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
22 अगस्त को शांति नगर में महिला के गले से सोने का मंगलशुत्र स्नैच किया। थाना माडल टाउन में शांति नगर निवासी महिला उपासना पत्नी संजय भारद्वाज की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
12 अगस्त को माडल टाउन में पार्क से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन स्नैच की। थाना माडल टाउन में माडल टाउन निवासी ओम प्रकाश सेठी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments