Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


261ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार. यूपी से बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आया था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस ने नवादा आर से नवादा पार रोड पर एक युवक को 261ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर के गंगोह निवासी अयान के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव नवादा आर में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि यूपी निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर नवादा पार की और से सनौली की तरफ जाएगा। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने नवादा आर से नवादा पार रोड पर पुराना यमुना बंधा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर पश्चात नवादा पार की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अयान उर्फ गांधी पुत्र असलम निवासी गंगोह सहारनपुर यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगेश मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 261ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरीके से मौटे पैसे कमाने के लिए यूपी से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर सोमवार को सनौली क्षेत्र में बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply