नेशनल स्पोर्ट्स डे खेल भावना, फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने वाला दिन है: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया
-मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को मनाया नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में
-सैकड़ों बच्चों ने योग का किया प्रदर्शन
-एसडीएम मनदीप ने हॉकी खिलाडिय़ों का खेल से पहले लिया परिचय
BOL PANIPAT , 29 अगस्त। देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस शुक्रवार को कन्या आर्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में नेशनल स्पोट्र्स डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिन का उद्देश्य देश के युवाओं और नागरिकों को खेलों के महत्व से अवगत कराना और उन्हें खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। युवाओं को खेलों में भागीदारी करनी चाहिए। सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस मौके पर योग के विभिन्न बच्चों ने योग का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
उपायुक्त ने कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स डे खेल भावना, फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने वाला दिन है। जो युवाओं को मुख्य रूप से यह संदेश देता है कि स्वस्थ जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए खेलों का महत्व अत्यधिक है। उपायुक्त ने कहा कि हर वर्ष 29 अगस्त के दिन को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और खेल संस्थानों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन खिलाडिय़ों और कोच को विभिन्न सम्मानों से भी सम्मानित किया जाता है।
इस मौके पर एसडीएम मनदीप ने हॉकी के खिलाडिय़ों का मैच से पूर्ण परिचय लिया और उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह व स्कूल प्रबंधन समिति ने बुके देकर उपायुक्त का स्वागत किया।

Comments