हरियाणा दिवस प्रदेश की गौरवशाली पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक: उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया
-हरियाणा दिवस पर विभिन्न विधाओं में पारंगत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया जाएगा नकद पुरस्कार से सम्मानित
-उपायुक्त ने तैयारी को लेकर अधिकारियों को दी जिम्मेदारियां
-जिला सचिवालय में होगा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
BOL PANIPAT , 29 अक्टूबर। हरियाणा दिवस के उपलक्ष में जिले भर में स्कूल, कॉलेजो में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता विद्यार्थियों को 1 नवंबर को जिला सचिवालय सभागार में नगद परितोषित वितरित किए जाएंगे।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा दिवस हमारे प्रदेश की गौरवशाली पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक है। यह दिन हमें एकजुट होकर हरियाणा की प्रगति और संस्कृति को नए आयाम देने का अवसर प्रदान करता है। उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर जिले में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में नृत्य, संगीत, चित्रकला, लेखन, स्लोगन सहित विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस संदर्भ में तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस आयोजन के लिए डीपीआरओ सुनील बसताडा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप नैन , डीपीआरओ सुनील बसताडा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ,जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, आईटीआई प्राचार्य कृष्ण कुमार के अलावा विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि 31 अक्टूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी की तैयारी पूरी कर ली गई है। 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे जिला सचिवालय से मुख्य अतिथि रन फॉर यूनिटी को फ्लैग ऑफ करेंगे । उपायुक्त ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों से अपील की है कि वो समय पर कार्यक्रम में पहुंच कर इस आयोजन का गौरव बढ़ाए।

Comments