‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के उपलक्ष्य में मनाया गया खेल महोत्सव
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक खेल महोत्सव मनाया गया | यह महोत्सव ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के उपलक्ष्य में मनाया गया | इसमें विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताएँ करवाई गयी | आज की प्रतियोगिताएँ महाविद्यालय के टीचिंग स्टाफ के बीच कराई गयी | महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्टिर मिगलानी व प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक द्वारा इन प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों की आपसी रस्साकस्सी तथा बैडमिंटन के मुकाबले करवाए गये | शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार ने बताया की रस्साकस्सी की कॉमर्स संकाय की टीम ने प्रो. राजेश बाला (टीम कप्तान) के निर्देशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया व आर्ट्स संकाय की टीम ने डॉ. सुनीता ढांडा (टीम कप्तान) के निर्देशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बैडमिंटन मुकाबलों में पुरुष वर्ग में सहायक प्रो. रवि ने प्रथम व डॉ. नरवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | बैडमिंटन महिला वर्ग में एकल मुकाबलों में सहायक प्रो. आँचल ने प्रथम व डॉ. भगवंत कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा डबल्स मुकाबलों में डॉ. किरण मदान व डॉ. रेशू ने प्रथम और सहायक प्रो. रीना व पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
महाविद्यालय प्रबंधक समिति से युधिष्टिर मिगलानी, रवि गोसाई तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेताओं को पदक व ट्राफी सम्मानित किया | प्राचार्या ने विजेता प्राध्यापकों तथा शारीरिक शिक्षा विभाग को इस शानदार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से मनुष्य का चहुंमुखी विकास, खेल भावना तथा आपसी सौहार्द बढ़ता है |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की खेल कमेटी डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला, डॉ. नेहा पुनिया, सहायक प्रो. रीतू , सहायक प्रो. रवि व डॉ. बिजेंदर का अहम योगदान रहा |
इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, सहायक प्रो. कनक, डॉ. चेतना नरूला, सहायक प्रो. हिमांशी, डॉ. अंजलि, सहायक प्रो. अश्वनी गुप्ता, डॉ. पूजा मलिक, डॉ. रेखा मलिक, सहायक प्रो. रेखा शर्मा, सहायक प्रो. जागृति, सहायक प्रो. चारू, व अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे |

Comments