Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


गीता यूनिवर्सिटी में अभिभावकों व शिक्षकों का मिलन समारोह

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : एक शिक्षण संस्थान की सफलता उसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों से जुड़ी है, अतः विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास की जिम्मेवारी भी संस्थान की है, इस उद्देश्य से शिक्षकों व विद्यार्थियों के माता पिता के मध्य एक बेहतर तालमेल होना अनिवार्य है, ताकि शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों के समुचित विकास की ओर ध्यान दिया जा सके  ।

कोरोना के चलते अभिभावकों से संपर्क कम हो गया था, उसे दूर करने के लिए गीता यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग द्वारा डॉक्टर प्रेरणा डावर ( डीन एकेडमिक्स) के दिशा निर्देशों के अनुसार एक पेरेंट्स टीचर इंटरेक्शन डे आयोजित किया गया। यह आयोजन 6 अप्रैल और 7 अप्रैल को आयोजित किया गया।

इसमें बी.बी.ए, एम.बी.ए और बी.एफ.एस.आई के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। आयोजन समारोह दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। अभिभावकों को मनोरंजक गतिविधियों के साथ जोड़ा गया , जिसमें छोटी-छोटी फन गेम कराई गई और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।  अभिभावकों ने आगे आने वाले चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के विकास से जुड़े अपने विचार शिक्षकों के साथ सांझा किए।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर प्रेरणा डावर (डीन एकेडमिक्स) ने कार्यक्रम की पूरी टीम को एक सफल कार्यक्रम बनाने के लिए बधाई दी। श्री अंकुश बंसल (वाइस चेयरमैन), डॉक्टर विकास सिंह (वाइस चांसलर), डॉक्टर गुलशन (प्रो वाइस चांसलर) ने मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के इस सफल प्रयास की भरपूर सराहना की।

Comments