Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान से नगदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार. 90 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : उरलाना चौकी पुलिस टीम ने अहर चौक कुरान रोड पर स्थित खाद बीज की दुकान से नगदी चोरी करने के आरोपी को शनिवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर परढाना गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी को पहचान परढाना गांव निवासी राजबीर के रूप में हुई।

उरलाना चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि उरलाना चौकी में सिवाह निवासी सत्यवान पुत्र वेद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने कुराना रोड अहर चौक पर खल बिनौले की दुकान की हुई है। राजबीर पुत्र तेलुराम निवासी इसराना हाल परढाना लेबर का काम करता है। 16 अगस्त को दिन में राजबीर दुकान पर खाद बीज के कट्टे उतारने के लिए आया था, और काम पूरा होने के बाद वह चला गया था। 17 अगस्त को उसने दुकान खोलकर देखा दराज का लॉक टूटा मिला। चैक करने पर उसमें रखे 1 लाख 8 हजार 250 रूपए नहीं मिले। सीसीटीवी चेक किया तो उसमें राजबीर चोरी करते दिखा। राजबीर रात के समय छत के रास्ते गोदाम में घूसकर दराज से उक्त नगदी चोरी कर ले गया। थाना मतलौडा में सत्यवान की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजबीर ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह सत्यवान की दुकान पर काम करने आता था। इसी दौरान उसने कई बार सत्यवान को दुकान के काउंटर में पैसे रखते हुए देखा था। उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की साजिश रची और 16 अगस्त की रात छत के रास्ते दुकान में घुसकर नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी ने दुकान से चोरी की नगदी में से 18 हजार 250 रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी राजबीर के कब्जे से बचे 90 हजार रूपए बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments