Friday, November 6, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को “पॉक्सो एक्ट, Posco Act” के प्रति जागरूक करने हेतु एक  विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 6, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी (एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को “पॉक्सो एक्ट, Posco Act” के प्रति जागरूक करने हेतु एक  विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने बच्चों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे बुरे स्पर्श के बीच का अंतर तथा उनके अधिकारों बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों को समझाया गया कि उन्हें अपने शरीर की सुरक्षा का पूरा अधिकार है और किसी भी अनुचित व्यवहार या असहज  स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए।

बच्चों को यह भी बताया गया कि ऐसी परिस्थिति में बिना डरे अपने माता-पिता शिक्षकों या किस विश्वसनीय व्यक्ति को तुरंत इसकी जानकारी दे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं सतर्क बनाना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण के प्रति संवेदनशील बनाना था।

पॉक्सो एक्ट के नियमों की जानकारी दी गई। इन नियमों के आधार पर 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चे इस के अंतर्गत आते हैं। प्रधानाचार्या जी ने बताया कि य गलत व्यवहार करे तो चुप न रहें, न ही किसी से डरें।  शिकायत करना जरूरी है यदि आप शिकायत करते है तो आपका नाम व पहचान गुप्त रखी जाती है। और उन्होंने बच्चों को  शिकायत करने के लिए 1098 व पुलिस को 112 पर करने का कहा

Comments


Leave a Reply