Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


थाली सजाओ तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशी प्रभा मलिक ने किया । उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्ट और क्राफ्ट एक ऐसा विषय है जिसके द्वारा हमें अपनी छिपी हुई प्रतिभा का पता चलता है । कार्यशाला के पहले दिन करवा चौथ त्यौहार के लिए थाली सजाना सिखाया गया ।  प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली का विशेष महत्व है क्योंकि पूजा के दौरान महिलाएं थाली बदलती हैं । आप चाहें तो बाजार में बिकने वाली थाली भी खरीद सकते हैं लेकिन आप अपने हाथों से सजाई गई थाली अपनी माता, भाभी या बहिन को उपहार देते हैं तो बात ही कुछ और है ।  विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामग्री का इस्तेमाल करके विभिन्न तरीके से थाली सजाना सिखाया गया | उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा से अवगत करवा कर सजावटी सामान बनाने में निपुण होकर आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे इस कार्य को पढ़ाई के साथ-साथ आय उपार्जन करने का साधन बनायें व अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं कर सकें । साथ ही वह इसे आगे चलकर अपनी आजीविका का साधन भी बना सकते हैं व अपने परिवार का जीवन स्तर ऊँचा उठा सकते हैं । पीडिलाइट कंपनी से मुख्य प्रशिक्षिका अलका जैन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त  किया कि जब भी किसी भी छात्र को ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए उनकी जरूरत होगी तो वह विद्यार्थियों की हर संभव मदद करेंगी ।

प्रबंधन समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्य विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करके स्वरोजगार की भावना पैदा करते हैं । कार्यक्रम में डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. सुनीता ढांडा, अंशिका व अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments