Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार. चोरी की बैटरियों को बेचने की फिराक में थे.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 सितंबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 12 हाली कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले चार आरोपियों को बुधवार शाम को सनौली रोड स्थित काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरी बरामद की गई। चारों आरोपी चोरी की बैटरियों को स्विफट का में रखकर बेचने के लिए काला आबा मोड़ पर ग्राहक की फिराक में खड़े थे। आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी दीपक, बोबी, दिवेश व सागर के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि काला आंब मोड़ पर संदिग्ध किस्म के चार युवक एक स्विफट कार में बैटरी रखकर बेचने के लिए काला आंब मोड़ पर खड़े है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर कार में बैठे चारों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान विदयानंद कॉलोनी निवासी बोबी पुत्र सोमबीर, दिवेश पुत्र शिवराज, सागर पुत्र सुनील व दीपक पुत्र कवर पाल के रूप में बताई। कार की जांच करने पर दो बैटरी मिली। बैटरी बारे पूछताछ करने पर चारों बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने दोनों बैटरी 4 सितंबर की रात वार्ड नंबर 12 में घर के बाहर खड़ी एक ई रिक्शा से चोरी करने बारे स्वीकारा। बैटरी चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में हाली कॉलोनी निवासी शाहनवाज पुत्र अतीक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह चारों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो चारों ने मिलकर बैटरी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ई रिक्शा से चोरी दो बैटरी व वारदात में प्रयुक्त स्विफट कार बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments