मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. मुकुट बरामद.
BOL PANIPAT : 05 अप्रैल 2025, थाना मतलौडा की थर्मल चौकी पुलिस टीम ने थर्मल कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान महेश निवासी सुंदर नगर आसन खुर्द के रूप में हुई।
थर्मल चौंकी इचार्ज सब इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया कि चौकी में थर्मल कॉलोनी की गीता मंदिर सभा द्वारा शिकायत देकर बताया था कि मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति पर चांदी का 850 ग्राम वजनी मुकुट लगाया हुआ था। जिस पर सोने की कोटिंग कराई हुई थी। 3 अप्रैल को मंदिर में माता रानी के कीर्तन का कार्यक्रम था। इस दौरान पता लगा की हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट चोरी हो गया है। उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो 1 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे हनुमान जी की मूर्ति से एक युवक मुकुट चोरी करते दिखाई दे रहा है। मुकुट चुराने वाला संदिग्ध महेश पुत्र राजेंद्र के जैसा लग रहा है। शिकायत पर थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया कि थर्मल चौकी पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी महेश को काबू कर पूछताछ तो उसने मंदिर से मुकुट चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया मंदिर से चोरी किये मुकुट को वह 1 अप्रैल को बेचने के लिए पानीपत में सुनार के पास गया था। सुनार ने मुकुट बारे पूछा तो उसने सुनार को बताया कि उसने नया मुकुट बनवाकर मंदिर में दिया है और पुजारी ने यह पुराना मुकुट उसे दिया है। सुनार ने उसे घर वालो को साथ लाने के लिए कहा तो आरोपी ने सुनार से कहा वह मुकुट अपने पास रख ले। वह घर वालों को साथ लेकर आएगा तब इस मुकुट को आप खरीद लेना।
पुलिस ने मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments