रोजगार सहायता शिविर में युवाओं को मिला अवसर
-420 युवाओं का पंजीकरण, 200 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन
BOL PANIPAT , 18 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में राज्य भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार विभाग द्वारा गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में विशेष रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लिया। शिविर में कुल 420 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 200 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने बताया कि रोजगार शिविर का मुख्य उद्देश्य सेवा पखवाड़ा के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। शिविर में युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम, युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना और अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे शिविरों से बेरोजगार युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वयंरोजगार योजनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Comments