नई वाहन रजिस्टेशन सिरिज एचआर 06 बीजी (HR06BG) 31 मई 2024 को चालू की जायेगी
BOL PANIPAT , 27 मई। एसडीएम मनदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की वाहन रजिस्ट्रेशन में वाहनो के रजिस्टशन से सम्बन्धित चल रही सिरिज एचआर06बीआई (HR06BI) शीघ्र समाप्त होने वाली है तथा नई वाहन रजिस्टेशन सिरिज एचआर06बीजी (HR06BG) 31 मई 2024 को चालू की जायेगी। कोई भी व्यक्ति मनपसन्द नम्बर लेने के लिए अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकता है।
उन्होंने बताया की किसी विशेष नम्बर के लिए एक से अधिक आवेदक आते है तो उस सूरत में उस नम्बर की खुली बोली की जायेगी तथा अधिक बोली देने वाले को नम्बर अलाट कर दिया जायेगा इसके अतिरिक्त पहले आओ पहले पाओ नीति के अनुसार नम्बर अलाट किये जायेगें।

Comments