लोक शैली में भजन पार्टियां सरकारी योजनाओं का कर रही प्रचार
गीत-रागनियों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहीं विभागीय टीम
प्रचार मंडली कर रही आमजन को स्वच्छता बनाए रखने व जल-संरक्षण का संदेश
BOL PANIPAT , 22 सितंबर। हरियाणा सरकार द्वारा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला में शुरू किए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विभागीय भजन पार्टी शेड्यूल अनुसार 2 अक्टूबर तक जिला के अधिकतर गावों में पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. सुनील बसताडा ने बताया कि विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के दिशा निर्देशों अनुसार डीसी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला पानीपत के अधिकतर गांव को इस विशेष प्रचार अभियान में कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रचार कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वच्छता बनाए रखते हुए जल संरक्षण का संदेश देना है।
डीआईपीआरओ ने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान विभागीय पार्टी द्वारा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में पार्टी द्वारा गीत व रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में धारण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं सरकार की आयुष्मान भारत चिरायु योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ पेयजल योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली योजना के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पोषण अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में भी लोक शैली में जागरूक किया जा रहा है।

Comments