पानीपत में 7 अक्टूबर से वैश्विक युवा महोत्सव. 22 राज्यों व कई देशों से युवा पहुंचने लगे.
BOL PANIPAT , 1 अक्टूबर 2025, संत निरंकारी मिशन, गांधी ग्लोबल फैमली और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले वैश्विक युवा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भव्य समागम 7 अक्टूबर तक संत निरंकारी भवन, असंध रोड, पानीपत में आयोजित होगा। 22 प्रांतों और विभिन्न देशों से युवा प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचना शुरू हो चुके हैं।
युवा महोत्सव की समन्वयक पूजा सैनी ने बताया कि कल तक लगभग 400 युवा प्रतिनिधि पानीपत पहुंच जाएंगे। आज तक करीब 210 युवा प्रतिनिधि असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से आ चुके हैं। ये युवा शांति, अध्यात्म और सेवा के संदेश को ग्रहण करने के लिए उत्साहित हैं।
परसों, यानी 3 अक्टूबर को इस समागम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी ग्लोबल फैमली के अध्यक्ष श्री गुलाम नबी आजाद करेंगे। समारोह में संत निरंकारी मिशन, नई दिल्ली के सचिव एवं एडवोकेट श्री जोगिंदर सिंह सुखीजा, नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के सचिव रण सिंह परमार तथा गांधी ग्लोबल फैमली के महासचिव राम मोहन राय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पानीपत में इस प्रकार का यह महोत्सव पहली बार आयोजित हो रहा है। पूजा सैनी ने कहा कि यह धरती योद्धाओं की भूमि तो है ही, अध्यात्म, विश्वास एवं शांति की भी पावन धरती है। यहां पहुंचकर युवा नई प्रेरणा ग्रहण करेंगे और विश्व शांति के लिए संकल्प लेंगे। यह आयोजन युवाओं को एकजुट कर सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम करेगा।
स्थानीय प्रशासन ने भी इस कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, ताकि प्रतिभागी बिना किसी असुविधा के लाभान्वित हो सकें।

Comments