Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दौर का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 17, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण  में बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दौर का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन दिनेश शर्मा ने किया। इसमें फाइनल में पहुँचे  हुए विद्यार्थियों  ने भाग लिया। यह मैच अंतर्सदनीय हुआ। प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने विद्यार्थियों  से हाथ मिला कर मैच की शुरुआत की।

इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए।

·         प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी रहे। 

·         द्वितीय वर्ग मेंकक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी रहे।  प्रत्येक वर्ग में हर एक सदन से आठ-आठ विद्यार्थी लिए गए।

शिक्षा का कार्य मनुष्य को साक्षर बनाकर विद्यार्थी की सोई हुई शक्तियों को जागृत कर सर्व गुण संपन्न बनाना है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी उतना ही महत्व है। कहते हैं लड़कियाँ भी लड़कों से कम नहीं , हर क्षेत्र में वो भी लड़कों से आगे निकलती हैं।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-

·         लड़कियों में नेहरू सदन प्रथम रहा । लड़कों में टैगोर सदन प्रथम रहा।

·         लड़कियों में सुभाष सदन द्वितीय रहा । लड़कों में सुभाष सदन व नेहरू सदन द्वितीय रहा।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी; (लड़कियों) यशस्वी, सिया

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी; (लड़के) गुरदीप

अंत में टैगोर सदन विजयी रहा।

प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने कहा कि हर विद्यार्थी को प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वयं को सिद्ध करना चाहिए। खेल हमारे मन में एकता व आत्मविश्वास की भावना भरते हैं। इन प्रतियोगिताओं के जरिए ही छात्रों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है बच्चों को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की  और कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। हार और जीत तो सिक्के के दो पहलू हैं यदि एक टीम हारेगी नहीं तो दूसरी टीम विजेता कैसे बनेगी। अंत में टैगोर सदन विजयी रहा। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। 

Comments