अवैध रूप से शराब बेचते दो युवक गिरफ्तार. 20 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 04 अक्तूबर 2025, थाना तहसील कैंप पुलिस ने विजय नगर में अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को काबू किया। आरोपियों के पास से 20 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान विजय नगर निवासी कर्ण व अमन के रूप में हुई है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि वीरवार रात को थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान भावना चौक पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की विजय नगर निवासी दो युवक विजय नगर में शिव मूर्ति के पास एक खाली प्लाट में अवैध रूप से शराब बेच रहे है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम कॉलोनी में पहुंची तो सामने प्लास्टिक कट्टा लिए खड़े दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान कर्ण पुत्र नरेंद्र व अमन पुत्र राजेंद्र निवासी विजय नगर के रूप में बताई।
प्लास्टिक कट्टे को चेक किया तो 10 बोतल, 16 अध्धे व 8 पव्वे देसी शराब मिली। शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर दोनों युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments