वंदे मातरम् के सम्मान में युवा मोर्चा आया मैदान में. निकाला कैंडल मार्च.
BOL PANIPAT : पानीपत में वंदे मातरम् एवं हमारे राष्ट्रीय गीत के सम्मान में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक विशाल पैदल कैंडल मार्च निकाला गया।
यह कैंडल मार्च संविधान चौक से शहीद स्मारक तक आयोजित किया गया। कांग्रेस भवन, दिल्ली में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती से आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला प्रभारी ललित बत्रा , मेयर कोमल सैनी सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस पूरे कैंडल मार्च की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित पंडित ने की।
वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, करोड़ों देशवासियों की राष्ट्रभक्ति और गौरव की पहचान है।

Comments