महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह मंगलवार को संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आयोजित होगा समारोह
BOL PANIPAT , 6 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार 7 अक्टूबर को जिला स्तरीय समारोह जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में दोपहर 11 बजे मनाया जाएगा।
डीसी डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत प्रदेश भर में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को मनाया जाएगा। समारोह में पंचायत मंत्री हरियाणा श्री कृष्णलाल पंवार मुख्यातिथि रहेंगे।

Comments