देश को आत्म निर्भर बनाने वाला बजट : अर्चना।
BOL PANIPAT : 1 फरवरी, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश किया गया केन्द्रीय आम बजट चहुंमुखी विकास व जनकल्याणकारी साबित होगी।। केन्द्र सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, गृहणी व हर वर्ग को ध्यान में रखकर केन्द्रीय आम बजट पेश किया है। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने आम बजट का स्वागत करते हुए कही। डा अर्चना ने कहा की ये बजट देश को आत्मनिर्भर बनाएगा! ये बजट विकास के नए द्वार खोलेगा डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 साल बाद इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई है। अब 7 लाख रुपये तक की आय पर इन्कम टैक्स में छूट होगी। इस बजट में इन्कम टैक्स की स्लैब को भी 6 से घटाकर 5 कर दिया गया है। इस फैसले का संसद से लेकर पूरे देशभर में तालियोंं के साथ स्वागत किया गया। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि आम बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। इन्वेस्टमेंट खर्च को 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपए किया जा रहा है। सीनियर सिटीजन्स के लिए सेविंग्स एकाउंट में रखी जाने वाली रकम की लिमिट 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए की जाएगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। पीएम आवास योजना में 66 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है यह सेक्टर अब 79 हजार करोड़ रुपए का हो गया है। 2014 से मौजूद 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 50 नए एयरपोर्ट, हेलिपैड, वाटर एरो ड्रोन, एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड्स का विकास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सच्ची जनहितैषी व किसान हितैषी सरकार है। किसानों की आय दुगनी करने तथा आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनका जीवन सुगम बनाने की दिशा में सरकार फैसले ले रही है। आम बजट में भी सबका हित और विकास सर्वोपरि रखा गया है। जिलाध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने नए बजट के लिए सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं तथा वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Comments