Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


मेहँदी प्रतियोगिता में मुस्कान व देव प्रथम स्थान पर रहे.  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 9, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘मेहँदी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। मेहँदी प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। यह प्रतियोगिता कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच रही।  प्रत्येक कक्षा से एक-एक विद्यार्थी व प्रत्येक सदन से सात विद्यार्थी लिए गए। कुल 28 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।  निर्णायक मंडल में अध्यापिका कृति सहगल तथा अध्यापिका आरती दुर्गा रहे।  मेहँदी लगाती हुई लड्कियॉ अपनी-अपनी प्रतिभा  को हाथों पर इस तरह उकेर रही थी जैसे कोई कलाकार अपनी कारीगरी को दिखाता है और उसमें जरा सी भी कमी न छोड़ने के लिए प्रयासरत रहता है।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-

·         सुभाष सदन से मुस्कान एवं गांधी सदन से देव प्रथम स्थान पर रहे।  

·         टैगोर सदन से मधु तथा गांधी सदन से दिव्या द्वितीय स्थान पर रहे।

·         सर्वश्रेष्ठ सदन सुभाष सदन रहा। 

प्रधानाचार्या  जय श्री गर्ग ने निरीक्षण करते हुए बच्चों के हुनर की सराहना की और कहा कि मेहँदी कलात्मक, भावनात्मक और सांस्कृतिक अर्थों को व्यक्त करती है। मेहँदी हाथों में कला और परंपरा का सुंदर मिश्रण है। मेहँदी की खुशबू तथा उस पर चढ़ता प्यार का रंग अपना ही रूप बिखेरता है।उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देकर पुरस्कृत किया।  

Comments