Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


गोदाम से कंबल के बोरे चोरी करने के दो आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने परढाना स्थित गोल्डन टैक्सो फेब कंपनी के गोदाम से कंबल के बोरे चोरी करने वाले दो आरोपियों को सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पानीपत रोहतक बाईपास पर नहर पुल के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान गांव नारायणा निवासी मुकुल व गांव रघुनाथपुर मुरादाबाद यूपी हाल इसराना निवासी आकांक्षु के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्ट सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गोल्डन टैक्सो फेब कंपनी के गोदाम से कंबल के बोरे चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों काफी समय से कंपनी में काम कर रहे है। दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के साजिश रचकर 9 अक्तूबर की रात कंपनी के गोदाम से 5 बोरे कंबल चोरी किए और दिवार फांदकर बाहर निकाल ऑटो में रखकर ले गए थे।
पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी किए कंबल बरामद करने का प्रयास करेगी।

थाना इसराना में विकास नगर निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव परढाना के पास स्थित गोल्डन टैक्सो फेब कंपनी में एसओ के पद पर काम करता है। उन्होंने 9 अक्तूबर की रात गोदाम में 20 बोरे कंबल के रखे थे। सुबह गोदाम पर जाकर देखा तो 5 बोरे कंबल के नहीं मिले। अज्ञात चोर रात के समय कंबल के बोरे चोरी कर ले गए। चोरी हुए 5 बोरों में 50 कंबल थे। थाना इसराना में राकेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments