ईट भट्ठे पर साथी श्रमिक के कमरे से नकदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार. दोनों आरोपी सगे भाई. 11 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT , 03 मई : सीआईए टू पुलिस टीम ने इसराना क्षेत्र के अंतर्गत मांडी गांव के पास स्थित ओम भट्ठे पर साथी श्रमिक के कमरे से 80 हजार की नकदी चोरी करने वाले नामजद दो आरोपियों को शनिवार देर शाम को अनाज मंडी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव किलोली आसानंदपुर बरेली यूपी निवासी भागीरथ व पपू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। दोनों आरोपी सगे भाई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों भाई करीब चार महीने से मांडी गांव के पास स्थित ओम भट्टे पर लेबर का काम कर रहे थे। भट्ठे पर जलाई का काम करने वाले राजकुमार ने मालिक से 80 हजार रूपए लेकर अपने कमरे पर बैग में रखे थे। उन दोनों को भी इसकी जानकारी थी। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उन दोनों ने मिलकर 6/7 अप्रैल की रात राजकुमार के कमरे से नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में राजकुमार पुत्र राम प्यारे निवासी पुरे वाजपेयी मौजा रायबरेली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना इसराना में राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह मंडी गांव के पास स्थित ओम भट्टे पर जलाई करने का काम करता है। उसने भट्ठा मालिक से अपने नीजी काम के लिए 80 हजार रुपए लेकर कमरे पर बैग में रखे थे। भट्ठे पर काम करने वाले भागीरथ, पप्पू और आकाश को भी उसके कमरे पर बैग में रखें पैसों के बारे में जानकारी थी। 7 अप्रैल की अल सुबह ये तीनों कमरे से पैसे चोरी कर फरार हो गए। थाना इसराना में राजकुमार की शिकायत पर बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने चोरी की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 11 हजार रूपए बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments