Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत द्वारा दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at October 15, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माउंट आबू विद्यालय, एन.वी. आर्चरी अकादमी, अंसल (पानीपत) में किया गया। प्रतियोगिता का पहला दिन भारतीय राउंड के लिए निर्धारित था, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग  10 वर्ष से कम, 13 वर्ष से कम, 15 वर्ष से कम, 17 वर्ष से कम, 19 वर्ष से कम तथा वरिष्ठ वर्ग  के लड़के और लड़कियां शामिल हुए। दूसरे दिन रिकर्व राउंड एवं कंपाउंड राउंड की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।पानीपत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी तीरंदाजों ने अपनी अद्भुत कुशलता का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से हरियाणा ओलंपिक तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  नरेंद्र मोरे (अध्यक्ष, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत) ने की। नागेश्वर वशिष्ठ, महासचिव आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत एवं जिला आर्चरी कोच ने आयोजन का सफल संचालन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष एवं आर्चरी एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष बबीता सिंह, विशिष्ट अतिथि ऊषा सैनी (प्राचार्य एवं प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय सनातन सेना भारत), उपप्रधान मेघा तनेजा, सह सचिव  पूनम पुनिया, तथा डॉ. सीमा सिंह (प्राचार्य, माउंट आबू विद्यालय) उपस्थित रहीं। इस आयोजन में आर्चरी कोच साहिल एवं अजय ने भी सहभागिता निभाई।

Comments