Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


चाँदनी बाग ब्लास्टर ने 10 विकेट से जीता मैच आदर्श नगर ने दिया था 85 रन का लक्ष्य

By LALIT SHARMA , in Politics SPORTS , at June 5, 2023 Tags: , , , ,

संत समाज के संतों ने देखा मैच

BOL PANIPAT :- पानीपत के पूर्व जनसंघ विधायक स्वर्गीय फतेह चंद विज की याद में पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन संत समाज के प्रमुख जनों की पावन उपस्थित में चाँदनी बाग ब्लास्टर और आदर्श नगर की टीम के बीच मे खेला गया जहां पर टॉस जीत कर चांदनी बाग की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया, आदर्श नगर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए चांदनी बाग को 9.5 ओवर में 85 रनों का टार्गेट दिया और ऑल आउट रही I वही चांदनी बाग ने 4.3 ओवर में 87 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बनाए । चाँदनी बाग के ओपनिंग बैट्समैन सौरभ ने 20 बॉल पर 63 रन बनाए और हीतेश ने 11 बाॅल पर 20 रन बनाते हुए टीम को शानदार जीत दर्ज कराई। सौरभ ने मैन ऑफ द मैच का किताब अपने नाम किया और आयोजक समिति के द्वारा 5100 रुपये का पुरूस्कार अपने नाम किया।

दूसरा मैच निगम सुपर 11 और सतकरतार सनराइजर्स के बीच मे खेला गया ,निगम की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और सतकरतार की टीम को 124 रनों का लक्ष्य दिया और सतकरतार सनराइजर्स की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की और 57 रन बनाते हुए कमल मैंन ऑफ द मैच बने I

संत समाज के संत भी दर्शक बन के आए:-

क्रिकेट टूर्नामेंट के संत समाज के प्रमुख संत स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज, आसान कला से श्री सतनाम सिंह जी, वेद प्रकाश गोस्वामी, आचार्य किशोर जी महाराज, राधे राधे महाराज और कांता दीदी जी महाराज उपस्थित रहे I

Comments