Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने गैस लीकेज के कारण लगी आग में झुलस गए परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की : हरपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at October 28, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : गाँव काबड़ी निवासी  प्रेम कश्यप के घर में गैस लीकेज के कारण लगी आग में प्रेम व उनके तीन बेटे गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा आज पानीपत सिविल अस्पताल पहुँचे। उन्होंने वहाँ पहुँचकर घायल प्रेम कश्यप व उनके परिवार से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली।

हरपाल ढांडा ने चिकित्सकों को प्रेम कश्यप और उनके पुत्रों का बेहतर से बेहतर इलाज करने को कहा।  उन्होंने कहा कि इस दुःखद समय में पूरा ढांडा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा से बात करके शिक्षामंत्री की तरफ से पीड़ित परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिससे उनके उपचार और आवश्यक जरूरतों में मदद मिल सके। इस अवसर पर हरपाल ढांडा ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रेम कश्यप और उनका परिवार शीघ्र स्वस्थ हों और परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति मिले, इस परिवार की हर सम्भव मदद की जायेगी।

Comments