Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्रेया गुप्ता का यूपीएससी में चयन होने पर अग्रवाल वेश्य समाज द्वारा विशेष सम्मान

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : अग्रवाल वेश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा श्रेया गुप्ता को बधाई देने विराटनगर घर पहुंचे अग्रवाल वेश्य समाज के अध्यक्ष मोहनलाल गर्ग व सरप्रस्त रामनिवास गुप्ता ने बताया कि यह अग्रवाल समाज के लिए व पूरे पानीपत के लिए बहुत ही गौरव शाली बताते हुए श्रेया गुप्ता को पगड़ी पहनाकर व पूरे परिवार को बधाई दी एवं साथ में महाराजा अग्रसेन की तस्वीर भी भेंट की

उप प्रधान अमरनाथ गुप्ता व सरप्रस्त सतीश गोयल ने कहा कि किसी भी समाज का कोई भी व्यक्ति सच्चाई व ईमानदारी से काम के लिए आता है तो उसका कार्य करने में बिल्कुल देरी नहीं करें , अपने जीवन को राज्य व देश की सेवा समझकर नम्रता से कार्य करने का प्रयास करें, साथ ही पटका पहनाकर बधाई दी

सुरेश काबरा व सतीश गुप्ता ने शाल ओढाकर श्रेया गुप्ता का सम्मान किया व कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़ों का सम्मान माता-पिता के संस्कार व भगवान की कृपा से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली उसे बहुत ही अच्छे ढंग से निभाकर समाज में एक आदर्श का आईना बनें

आज के इस कार्यक्रम में संजय गर्ग, सुरेश गोयल, सुभाष, अंकित गुप्ता, संतोष गोयल, तरसेम बंसल, ऋषि गुप्ता, रामनिवास जिंदल व सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Comments