Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में पानीपत पुलिस द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 30, 2025 Tags: , , , , ,

-विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान, साइबर अपराध, इंटरनेट के दुष्प्रभाव एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक

BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला के विभिन्न थानों की टीमों द्वारा वीरवार को अपने थाना क्षेत्र में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम, इंटरनेट के दुष्प्रभावों तथा महिला सशक्तिकरण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि इस दौरान पुलिस की टीमों द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशा व्यक्ति के जीवन को कैसे बर्बाद करता है, इसलिए इससे दूर रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक या कॉल से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने गांव गढ़सरनाई स्थित गर्वनमेंट स्कूल में, सनौली थाना की टीम ने गर्वनमेंट स्कूल गांव जलालपुर में, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की टीम ने जेएमडी स्कूल फ्लौरा चौक, थाना किला की टीम ने आर.के स्कूल कुटानी रोड, थाना इसराना की टीम ने जीआर पब्लिक स्कूल गांव मांडी व थाना तहसील कैंप पुलिस टीम द्वारा भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरि सिंह कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

Comments