Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस लाइन में कराया सूर्य नमस्कार. 240 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 फरवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातःकालीन समय में किया गया। स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक सुढ़ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों द्वारा सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास किया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स व डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने भी जवानों के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास किया।

आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास कराया और इसके शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। 240 पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास किया।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अत्यंत सहायक है। सूर्य नमस्कार तन और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। नियमित योग, व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली से पुलिसबल की कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच में वृद्धि होती है।
उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने भविष्य में भी इस प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की संकल्प लिया।
इस मौके पर लाइन ऑफिसर इंस्पेक्टर सत्यवान, भलाई शाखा में तैनात एएसआई जयभगवान व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments