Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेत से रेपर मशीन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. मशीन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल 2023,सीआईए थ्री की टीम ने गांव नारा में खेत से तुड़ा बनाने की मशीन चोरी करने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र रामपाल निवासी नारा पानीपत व गुरमीत पुत्र मेवासिंह निवासी ननानशु पटियाला पंजाब के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर गांव नारा के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक गांव नारा अड्डे पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान सोनू पुत्र रामपाल निवासी नारा पानीपत व गुरमीत पुत्र मेवासिंह निवासी ननानशु पटियाला पंजाब के रूप में बताते हुए 10 मार्च की रात गांव नारा खेत से एक रेपर मशीन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। वारदात बारे थाना मतलौडा में मदन पाल पुत्र बलबीर निवासी नारा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा रेपर मशीन आरोपी गुरमीत के गांव ननानशु से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना मतलौडा में मदन पाल पुत्र बलबीर निवासी नारा ने शिकायत देकर बताया था कि उसने खेत में तुड़ा बनाने वाली मशीन खड़ी की थी। 10 मार्च की सुबह खेत में जाकर देखा तो मशीन नही मिली। अज्ञात चोर मशीन को चोरी कर ले गए। थाना मतलौडा में मदन पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments