Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


“अ वेस्ट टू वेल्थ” प्रतियोगिता में रूपाली एवं खुशबू प्रथम स्थान पर रही. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “अ वेस्ट टू वेल्थ” प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें लगभग 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों ने वेस्ट सामग्री से बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक वस्तुएं जैसे शोपीस, घर, फूल आदि बनाकर अपनी कला को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि हमारा महाविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक कौशल विकसित करने में तत्पर रहता है। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय में राष्ट्रीय, महाविद्यालय एवं विभाग स्तरीय क्रियाओं के साथ-साथ बहुत सारी कक्षा की गतिविधियां भी कराई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेस्ट आउट आउट ऑफ वेस्ट जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं, जहाँ वे अपशिष्ट पदार्थों जैसे अख़बार, प्लास्टिक, आइसक्रीम स्टिक आदि का उपयोग करके कलाकृतियाँ और मॉडल बनाते हैं। इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि कुछ सालों से हमारे महाविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र देने के लिए उनसे विभिन्न परियोजनाओं पर काम करवाते हैं जैसे कि व्यवसाय एवं वाणिज्य के विषय पर मॉडल बनवाना इत्यादि। इस बार विद्यार्थियों की कला को निखारने के लिए वेस्ट टू वेल्थ प्रतियोगिता करवाई गई ताकि उनमें कचरे के पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण के माध्यम से स्थिरता को बढ़ावा दे और पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकें। इस गतिविधि का संचालन कक्षा की मेंटर निशा गुप्ता ने किया एवं उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूपाली एवं खुशबू, द्वितीय स्थान खुशी एवं यश, तीसरा स्थान खुशबू एवं आर्यन और सांत्वना पुरस्कार काजल एवं कृष ने प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments