दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता ढांडा के निर्देशन में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । कार्यक्रम के प्रथम दिन भाषण, कविता, चित्रकारी,एकल अभिनय,प्रश्नोत्तरी,वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने अपने वक्तव्य में कहा कि ये प्रतियोगिताएँ छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता, समय प्रबंधन, और नेतृत्व गुणों का विकास करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। भाषण आदि प्रतियोगिताओं से छात्रों के संवाद कौशल में निखार आता है। वे सभी प्रतियोगिताओं से विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने का अवसर प्राप्त करते हैं।
महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक के कहा कि ये प्रतियोगिताएँ विभिन्न विषयों पर गहन शोध करने और अपनी राय स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं। यह छात्रों के ज्ञान और आलोचनात्मक सोच को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता ढांडा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने में सहायता करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे छात्रों को आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायता मिलती है साथ ही रचनात्मकता और अभिव्यक्ति गुण का विकास होता है।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। सार्वजनिक मंच पर बोलने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने से आत्मविश्वास का विकास होता है।
उक्त समस्त प्रतियोगिताओं में लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत रहा व विषय के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, नारी सशक्तिकरण, व लोकतंत्र में मतदान का महत्व शीर्षक रहे तथा डॉ शशिप्रभा मलिक , डॉ नीलम दहिया, व डॉ जोगेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच का संचालन डॉ पूजा मलिक ने किया । कविता पाठ प्रतियोगिता में डॉ शशिप्रभा मलिक, डॉ. निधि मल्होत्रा व डॉ. अंजलि ने निर्णायक रहे । एकल अभिनय डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में हुआ व प्रो मधु शर्मा, राजेश बाला व मनीत कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई । वाद्ययन्त्रवादन प्रतियोगिता विशाल कुमार व ललित कुमार के निर्देशानुसार सम्पन्न हुई । चित्रकारी प्रतियोगिता डॉ. परवीन कुमार, डॉ पूनम गुप्ता, सोनिया विरमानी, अंशिका रानी के नेतृत्व में हुई तथा डॉ पूनम मदान,डॉ सीमा गर्ग व इरा गर्ग ने निर्णायक पद को सुभूषित किया। सोनिया, हिमांशी, खुशबू, निशा गोयल, सोनल डोगरा के सफल निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । डॉ. निधान सिंह, डॉ. स्वाति पुनिया, सोनिया वर्मा ने कार्यक्रम को सफल व सम्पूर्ण व सुनियोजित बनाने में मुख्य भूमिका निभाई ।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
| भाषण प्रतियोगिताप्रथम – मयंक राठीद्वितीय – नितिन वर्मा तृतीय – जय गहलोत | कविता पाठप्रथम – नैन्सीद्वितीय – वंशिका तृतीय – कोमल | प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताप्रथम टीम (दल) – Team F(रितेश, भरत, लक्ष्य)द्वितीय टीम (दल) – Team B(आर्यन राघव, झलक, निक्की कुमारी)तृतीय टीम (दल) – Team E(स्मृति, जानवी, आरिफ़) |
| एकल अभिनय प्रतियोगिताप्रथम – आर्यन राघवद्वितीय – अमीषा तृतीय – ख़ुशी | चित्रकारी प्रतियोगिताप्रथम – सन्नीद्वितीय – नितिन वर्मा तृतीय – पायल | वाद्य यंत्र प्रतियोगिताप्रथम – लताद्वितीय – राहुल तृतीय – अंकित |

Comments