डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिले में धान की आवक को लेकर मंडी सचिवों को निर्देश दिए.
BOL PANIPAT : 4अक्टूबर। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिले में धान की आवक को लेकर मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि वह इसकी जानकारी दें की जिले से बाहर कहां-कहां से मंडियो में धान आई है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की वह यह भी बताएं कि जिले में बरसात के कारण कितना धान खराब हुआ था और कितने गेट पास काटे गए और इन गेट पासों से कितनी धान की आवक जिले की मंडी में हुई है। बता दें कि इस बार मंडियों में भारी मात्रा में धान की आवक हुई है जिससे सरकार ने निर्देश दिए की इसकी जानकारी दी जाए कि यह धान कहां से आई है। पिछले वर्ष जिले में करीब 22000 मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी परंतु इस बार करीब 32000 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है।
डीसी ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में मंडी सचिवो व संबधित एसडीएम से इस बारे जानकारी ली तो पता चला कि जिले की मंडियों में बाहरी प्रदेश से नही बल्कि नजदीक के जिलो से धान यहां आई है, इसका सबसे बडा कारण यह भी हो सकता है कि करनाल, पानीपत में शैलरो की अधिक मात्रा होने के कारण यंहा की मंडियों में किसानो को धान के अच्छे दाम मिल जाते है, इसके बाबजुद भी डीसी ने अधिकारियों को पारदर्शिता से रिपोर्ट बनाने के निर्देश भी दिए है ताकि सरकार को इसकी जानकारी भेजी जा सके।

Comments