लिफ्ट लेकर बैग से नगदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार. 6 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 07 नवंबर 2025, समालखा चौकी पुलिस ने बाइक सवार करहंस गांव निवासी युवक से लिफ्ट लेकर बैग से 20 हजार रूपए चोरी करने के आरोपी को वीरवार शाम को समालखा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान खलीला प्रहलादपुर निवासी परमीत उर्फ बच्ची के रूप में हुई है।
समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में नगदी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक पर लिफ्ट लेकर बाइक सवार युवक के बैग से नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की 20 हजार रूपए की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 6 हजार रूपए बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला
समालखा चौकी में गांव करहंस निवासी विक्रम पुत्र रतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का अमन 13 सितंबर को गांव करहंस से 20 हजार रूपए लेकर बाइक से दूकान पर आ रहा था। गांव के अड्डे पर बच्ची नामक व्यक्ति ने लिफ्ट लेने के लिए इशारा किया। बेटे अमन ने बच्ची को बाइक पर बैठा लिया। दुकान पर आकर देखा बैग में पैसे नहीं मिले। रास्ते में बच्ची के बैग से पैसे निकाल लिए। थाना समालखा में विक्रम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments