आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा और उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा उपस्थित रहे। इस दिन अध्यापक वर्ग ने बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया । अध्यापिका पूनम शर्मा व विद्यार्थी माधव ने चाचा नेहरू का किरदार निभाया। माधव ने अपनी कविता में चाचा नेहरू की जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यापिका पूनम शर्मा ने बताया कि बच्चे बगीचे में कलियों की तरह होते हैं उन्हें प्यार से सींचें और गीत गाया। …(बच्चे मन के सच्चे सारे जग की आँख के तारे)
अध्यापकों ने बच्चों के लिए सुविचार, भाषण, प्रार्थना, कहानी, कविता, एकल गीत, नृत्य की प्रस्तुति देते देखकर बच्चों ने खुश होकर तालियां बजाई । बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था ।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि हर माता पिता का सपना होता है किन उसका बच्चा महान बने, उनके बडे-बडे सपनों को पूरा करें । इसके लिए अभिभावकों को बच्चों के सामने खुद को आदर्श के रूप में रखना होगा। बच्चे देश का भविष्य है इसलिए हमें बच्चों की शिक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब मेरे देश का एक -एक बच्चा स्कूल पढ़ने जाएगा और अपना भविष्य बनाएगा। मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी जी व प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग जी ने बच्चों को बाल दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी। मंच का संचालन अध्यापिका रंजीता ने किया। बच्चों को पेन और चॉकलेट देकर मुँह मीठा करवाया गया। सभी बच्चों ने नृत्य करते हुए खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments