Saturday, October 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य समाज बड़ा बाजार की तरफ से श्री रामचंद्र जी के चरित्र पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के साभागर मे आर्य समाज बड़ा बाजार की तरफ से श्री रामचंद्र जी के चरित्र पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के द्वारा की गई। विद्यालय की छात्राओं ने स्वयं हवन करके आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती मनीषा शर्मा के द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा श्री राम स्तुति व राम भजन ने पूरे सभागार में उपस्थित अतिथि गणों का मन मोह लिया आचार्य संजीव वेडालनकारी जी ने श्री राम के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथि गणों का धन्यवाद किया।

Comments


Leave a Reply