Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पीजी)महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी)महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय की NCC इकाई द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने हमारे शहीदों तथा जवानों को याद किया उनके व परिवारजनों के लिए शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि यह दिवस 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष में तथा इसमें अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की बहादुरी के सम्मान में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। महाविद्यालय की NCC  इकाई के अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि इस दिन हमारे महाविद्यालय के कैडेट्स ने सेना के जवानों को पत्र लिखकर उनके देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान के लिए धन्यवाद किया।

Comments