आई.बी.(पीजी) महाविद्यालय के 8 खिलाडियों ने रेसलिंग में जीते पदक
BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी) महाविद्यालय के खिलाड़ियों के Inter College Wrestling, KUK प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए | यह प्रतियोगिता 12 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक KUK के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई | इसमें महाविद्यालय के 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा 08 खिलाड़ियों ने पदक जीते|
इसमें शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के महासचिव एल.एन. मिगलानी तथा प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग को इसके लिए बधाई दी |
प्रबन्ध समिति के महासचिव एल. एन मिगलानी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी स्पोर्ट्स में स्वर्णिम भविष्य बना सकते है एवं इन विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि महाविद्यालय के खिलाड़ी हर वर्ष कुश्ती तथा अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर लाते है तथा कॉलेज का मान बढ़ाते है |
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की महिला कुश्ती टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीते | उन्होंने बताया कि 50 कि. ग्रा. भार वर्ग में पूजा में सिल्वर मेडल, 55 कि. ग्रा. भार वर्ग में अंशिका, 62 कि. ग्रा. भार वर्ग में स्वीटी तथा 72 कि. ग्रा. भार में ममानसा ने क्रमशः ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए | वहीं लड़कों के वर्ग में चिराग ने 86 कि. ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल तथा ग्रीको रोमन कुश्ती में वंश ने 82 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता | साथ ही 72 कि. ग्रा. में वंश त्यागी तथा 86 कि. ग्रा. में कृष्ण ने भी कांस्य पदक जीता | डॉ. राजेश ने बताया कि खिलाड़ी पूजा व वंश आगामी दिनों में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कोचिंग कैंप में भाग लेंगे | इस अवसर पर खेल कमेटी से डॉ. सुनीता ढांडा व अन्य सदस्य तथा शारीरिक शिक्षा विभाग से सहायक प्रो. नीतू एवं ममता भी मौजूद रहे |

Comments