Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय के टीचिंग स्टाफ के सदस्य तथा लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने साईक्लोथान रैली में भाग लिया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में एक साईक्लोथान (साईकिल रैली) का आयोजन किया जा रहा है । इस रैली का मुख्य उद्देश्य पूरे हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करना है। शनिवार को यह रैली पानीपत पहुंची। आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय के NCC तथा NSS के कैडेटस ने भी इस रैली में भाग लिया तथा आमजन को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की NCC इकाई के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि इस रैली में प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग के निर्देशानुसार महाविद्यालय के टीचिंग स्टाफ के सदस्य तथा लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

महाविद्यालय के NSS के अधिकारी डॉ. जोगेश तथा इको क्लब के अधिकारी प्रोफेसर पवन कुमार ने रैली में हिस्सा लिया। यह रैली पानीपत न्यू पुलिस लाइन, सिवाह से शुरू हुई तथा इसकी शुरुआत राज्यसभा सांसद श्री कृष्णलाल पवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

Comments