Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन. एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने ली परेड की सलामी. जवानों की फिटनेस और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया जोर.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 17, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 नवंबर 2025, पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने परेड की सलामी ली और परेड ग्राउंड पर जवानों की वर्दी, बैज, बेल्ट, जूतों, शस्त्रों तथा अन्य उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने टर्न आउट एवं अनुशासन को पुलिस सेवा की गरिमा से जोड़ते हुए सभी कर्मियों को वर्दी को सदैव व्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।

जवानों को स्वस्थ रहने के लिए किया प्रेरित
एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान संबोधित करते हुए पुलिस कर्मियों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार अपनाने तथा स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पुलिस बल ही जनता की सेवा में अधिक कुशलता और तत्परता से कार्य कर सकता है।

कानून-व्यवस्था बेहतर करने पर दिया जोर
एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में आमजन के साथ संवाद और तालमेल को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समझ और समन्वय कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने इसके साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुना जाए, पीड़ित को सम्मानपूर्वक बैठने का अवसर दिया जाए तथा उसकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने प्रभावी गश्त, रात्रि-डोमिनेशन, चेकिंग प्वाइंट्स की सक्रियता तथा क्षेत्र में पुलिस उपस्थिति को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित गश्त अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, दक्षता एवं टीम भावना को बढ़ाना है। सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे।

इस दौरान डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी आत्माराम व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments