घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 13 अक्तूबर । थाना किला पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शेर सिंह, अनुज, गोतम, गौरव व बंसी पुत्र ऋषिपाल निवासी दुर्गा कॉलोनी के रूप में हुई है।
थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 4 डंडे व 1 लोहे की पाइप बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना किला में उषा पत्नी निर्भय निवासी दुर्गा कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि 8 अक्तूबर 2026 को शाम के समय अनुज, बंसी, गौरव पुत्र ऋषिपाल ने किसी बात को लेकर मेरे लड़के विक्की के साथ झगड़ा किया। बाद में वे दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। 10 अक्तूबर को 9/10 बजे मेरा लड़का विक्की गली में जा रहा था। उसी बात की रंजिश रखते हुए शेर सिंह उसके भाई अनुज, बंसी व गौरव ने मेरे लड़के विक्की के साथ गाली गलौच करने लगे। विक्की घर के अंदर आ गया। चारों लड़के हमारे घर में घुसकर गाली गलौच करने लगें। आरोपियों ने अपने हाथों में लिए डंडों व सरिये से मारपीट की। उसको व उसके बेटे विक्की व विशाल से मारपीट की। अलमारी, लैपटॉप, कंप्यूटर, खिड़कियों के शीशे व बाइक को तोड़ दिया। सभी आरोपी मारपीट व सामान को तोड़कर जांन से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना किला में उषा की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments