Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


जेब काटने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार. 10 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 12, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अक्तूबर 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने मतलौडा में तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों की जेब काटने वाले गिरोह के एक आरोपी को शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सिवाह बस अड्डा के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान रोहतक के कच्चीगढी मोहल्ला निवासी अजय उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने फरार अपने दो साथी आरोपियों करनाल निवासी संजू व पानीपत कलंदर चौक निवासी मनीष के साथ मिलकर 12 अगस्त को मतलौडा में तिरंगा यात्रा के दौरान 7 लोगों की जेब से कुल 66 हजार 400 रूपए चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में विनोद पुत्र ज्योति प्रसाद निवासी मतलौडा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया चोरी की राशि को उन तीनों ने तीन बराबर हिस्सों में बाट लिया था। आरोपी अजय उर्फ बंटी ने अपने हिस्से में आई 22 हजार की नगदी में से 12 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ बंटी के कब्जे से बचे 10 हजार रूपए बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना मतलौडा में मतलौडा निवासी विनोद पुत्र ज्योति प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गांव में हनुमान मंदिर के पास हार्डवेयर की दुकान है। 12 अगस्त को वह अपने जानकार रविन्द्र जैन, श्याम लाल, धर्मपाल, रविन्द्र, पंकज व सुमेर सिंह के साथ जिला पानीपत में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ था। यात्रा में वह सभी मतलौड़ा अनाज मंडी से शामिल होकर चले थे। तिरंगा यात्रा अनाज मंडी मतलौड़ा से शुरु होकर मैन कवि रोड़ से होते हुए लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन मतलौड़ा पर समापन होना था।
यात्रा के दौरान हनुमान मंदिर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पेंट की जेब से 14 हजार रूपए, रविन्द्र जैन की जेब से पर्स जिसमे कागजात व 10 हजार रूपए कैश, श्याम लाल की जेब से 3500 रुपए, धर्मपाल कि जेब से 5500 रुपए, रविन्द्र की जेब से 7 हजार रुपए, पंकज की जेब से 19 हजार 400 रुपए व सुमेर सिंह की जेब से 2 हजार रुपए जेब काटकर निकाल लिए। थाना मतलौडा में विनोद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments