Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सत्संग सेवा सिमरण से अनन्त सुखों की प्राप्ति होती है – परम पूज्या श्री कान्ता देवी जी महाराज

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at November 18, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : (18 नवम्बर) श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर कोटला सुखदेव नगर के 66वें दिव्य सत्संग समारोह में परम पूज्य सद्गुरूदेव श्री श्री 1008 श्री कान्ता देवी जी महाराज ने अपनी स्नेहमयी वाणी में कहा कि सत्संग, सेवा, सिमरण करने से अनन्त सुखों की प्राप्ति होती है व कई कई जन्मों के पापों और दुखों का नाश हो जाता है। गुरूदेव भगवान जी ने आई हुई सभी संतों को अपना स्नेहमयी आशीर्वाद प्रदान किया। प्रातः 9 बजे सामूहिक हवन यज्ञ, परम पूज्य पं. कृष्ण कुमार शास्त्री ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ किया। मुख्य यजमान वेद चुघ, अशोक गुप्ता, सुभाष सम्मी, चन्द्रभान वर्मा, रामपाल शर्मा, नरेश गंभीर, राकेश सम्मी, देवेंद्र मल्होत्रा ने बड़ी ही श्रद्धाभाव के साथ पूर्णाहूति डालकर यज्ञ भगवान से आशीर्वाद लिया। इस सेवा के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्या प्रेम गिरि जी महाराज, कोमल सैनी, मेयर , अंजली शर्मा, पार्षद, नवल जिन्दल पार्षद, संजीव तेहरी का माल्यार्पण कर एवं रामपटिका पहनाकर स्वागत किया व सभी ने गुरूदेव भगवान को पुष्प अर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। जय गुरूजी शुक्राना गुरूजी का सत्संग सुन सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए और पूरी मस्ती में झूमते हुए जय गुरूजी, वाहेगुरूजी, सोहने गुरूजी के जयकारे लगाने लगे। कार्यक्रम समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें आई हुई संगतों ने बड़े ही प्यार से गुरू प्रसादी भण्डारा ग्रहण किया। इस शुभ अवसर पर शिवचरण सम्मी, किशोर वर्मा, अशोक मल्हौत्रा, सुभाष नारंग, अजय गोयल, अनिल गुप्ता सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

Comments