Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


सिख समाज प्रेरणा का स्तंभ: उपायुक्त डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 20, 2025 Tags: , , , , ,

-‘हिंद की चादर’ मंचन की गूंज, सिख संस्थाओं ने डीसी दहिया का किया सम्मान

-मॉडल टाउन के भव्य आयोजन का निमंत्रण, सिख समाज ने जताया आभार

-दर्जनों संस्थाओं की उपस्थिति में जिला सचिवालय में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

BOL PANIPAT , 20 नवंबर। ऐतिहासिक नगरी पानीपत में ‘हिंद की चादर’ के भव्य मंचन की अपार सफलता के बाद शहर की दर्जनों सिख संस्थाओं ने मंगलवार को जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। सरदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सराफा भेंट कर सम्मानित किया और आगामी 28 व 29 नवंबर को मॉडल टाउन में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
    कार्यक्रम के दौरान सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ‘हिंद की चादर’ आयोजन की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक सहयोग के लिए उपायुक्त डॉ. दहिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख गुरुद्वारों, सामाजिक संगठनों और युवा सिख जत्थों के सदस्य मौजूद रहे।
    उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि सिख समाज की सेवा, अनुशासन और एकजुटता समूचे जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ‘हिंद की चादर’ जैसे कार्यक्रम न केवल हमारी विरासत को सहेजते हैं बल्कि समाज के हर वर्ग को एकजुट होने का संदेश देते हैं। प्रशासन ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को हमेशा प्रोत्साहित करता आया है और आगे भी हर संभव सहयोग देता रहेगा। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सामाजिक सद्भाव, शिक्षा और सेवा के अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें ताकि जिले का विकास सहभागिता के मॉडल पर और अधिक मजबूत हो सके।
  कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि मॉडल टाउन में होने वाला आगामी आयोजन पहले से भी अधिक भव्य होगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की कई प्रमुख धार्मिक हस्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है। उपायुक्त ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए विश्वास दिलाया कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर शहर की विभिन्न सिख संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments