Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत धारा 144 के तहत आदेश जारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2023 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जून। जिलाधीश वीरेन्द्र कुमार दहिया ने 21 जून बुधवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत उनकी सुरक्षा के मद्देनजर दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।आदेशानुसार पानीपत जिला में जहां-जहां मुख्यमंत्री का आगमन रहेगा उसके एक किलोमीटर के दायरे के अंदर 20 व 21 जून को अस्थाई तौर पर रेड जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत किसी भी प्रकार के मानव रहित उड़ने वाले वाहन (ड्रोन इत्यादि) उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई पुरुष या महिला दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Comments