Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


30 प्रतिशत इंडस्ट्रीज कर्मचारियों वा 100 प्रतिशत सुरक्षा गार्डो को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य: गौरव राम करण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 31, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 31 मई। हरियाणा रैडक्रास सोसाईटी ने 2024-25 के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का रोडमैप तैयार किया है, जिसके लिए गत दिवस रैडक्रास भवन चण्डीगढ़ में प्रदेश भर के जिला प्रशिक्षण अधिकारियों एंव प्रभारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वाईस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, तथा भारतीय रैडक्रास सोसाईटी महासचिव डा0 मुकेश अग्रवाल द्वारा की गई। इस दौरान संयुक्त सचिव अनिल जोशी, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान, फील्ड आफिसर अनिल कुमार, डिम्पल व सुमित मित्तल, सेफ डाट विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
      रैडक्रास सचिव गौरव राम करण ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रैडकास सोसाईटी डा0 विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में पानीपत से जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने भाग लिया। बैठक के दौरान वाईस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता तथा भारतीय रैडक्रास सोसाईटी के महासचिव डॉ0 मुकेश अग्रवाल ने जिला प्रशिक्षण अधिकारियों एंव प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि वे अपने अधीन आने वाले कर्मचारियों को जानकारी देकर रैडक्रास के मूल उदेश्य को साकार कर सके।
      जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान जिला के सरकारी स्कूलों के 1700 विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्राथमिक सहायता एंव गृह परिचर्या का प्रशिक्षण प्रदान किया गया और जिला के 45 स्कूलों में बेसिक फस्र्ट एड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। सी.पी.आर. वैन को जिला के सभी उपमण्डलों व खण्डों में ले जाकर 14965 लोगों को सी.पी.आर. के बारे जागरूक किया गया तथा 2023-24 में राज्य शाखा द्वारा दिये गये लक्ष्यों को पूर्ण किया गया। जिला शाखा पानीपत द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों को बैठक में सराहा गया।
    सचिव गौरव राम करण ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ओद्योगिक ईकाईयों में कार्यरत 100 प्रतिशत सुरक्षा गार्डो को तथा 30 प्रतिशत कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आपदा के समय जान-माल की सुरक्षा की जा सके।
उन्होनें बताया कि किसी भी आपदा के समय इंडस्ट्री में सबसे पहले वहां पर कार्यरत सुरक्षा गार्ड व कर्मचारी को रोल होता है और यदि उन्हें प्राथमिक सहायता के बारे पूर्ण जानकारी होगी, तो समय रहते दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचाई जा सकती है। ओद्योगिक ईकाईयों में कार्यरत सुरक्षा गार्डो वा कर्मचारियों के प्रशिक्षण हेतु आनलाईन साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरियाणारैडक्रासडॉटइन पर नामांकन करवाया जा सकता है।

Comments