आई.बी.(पीजी) महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीते.
BOL PANIPAT : आई. बी. (पीजी) महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीते | यह प्रतियोगिता 18-19 नवम्बर 2025 को KUK के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई | इसमें महाविद्यालय के 05 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा 03 खिलाड़ियों ने पदक जीते |
इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य श्री युधिष्ठिर मिगलानी, प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक तथा डॉ. सुनित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय पहुँचने पर सम्मानित किया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी | प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि महाविद्यालय में ताइक्वांडो के खिलाड़ी हर वर्ष इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर आते हैं तथा महाविद्यालय, अपने कोच और माता-पिता का नाम रोशन करते हैं |
डॉ. सुनित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |
महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की ताइक्वांडो टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया | खिलाड़ी राहुल ने 87 कि. ग्रा. भार वर्ग में सिल्वर मेडल, 87+ कि. ग्रा. भार वर्ग में जयकिशन ने विरोधी को कड़ी टक्कर देते हुए ब्रांज मेडल तथा खिलाड़ी आर्यन ने भी 80 कि. ग्रा. भार वर्ग में ब्रांज मेडल जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है | डॉ. राजेश ने यह भी बताया की अब खिलाड़ी ऑल इंडिया इन्टर यूनिवर्सिटी के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में होने वाले कोचिंग कैंप में हिस्सा लेंगे |
इस अवसर पर लाइब्रेरियन डॉ. प्रवीन कुमार, फिजिकल एजुकेशन विभाग से सहायक प्रो. नीतू , ममता, प्रवीन तथा गणेश मौजूद रहे |

Comments